Featured Post

आज महाराणा प्रताप की जयंती पर चलिये कुम्भलगढ़

महाराणा प्रताप (९ मई, १५४०- १९ जनवरी, १५९७) उदयपुर, मेवाड में शिशोदिया राजवंश के राजा थे. हिंदू कलेंडर के अनुसार उनका जन्म ज्येष्ठ शुक...

Showing posts with label Fort/Palace. Show all posts
Showing posts with label Fort/Palace. Show all posts

जिब्राल्टर ऑफ इंडिया’ अर्थात ग्वालियर दुर्ग


मध्य प्रदेश राज्य का ग्वालियर शहर जो दिल्ली से 318 किलोमीटर व आगरा से मात्र 110 किलोमीटर
दक्षिण में आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित है.'संगीत और बावड़ियों का शहर' 'ग्‍वालियर के दो
स्‍वरूप हैं – एक पुराना जो तीन भागों में विभक्‍त है -कण्‍टोंमेंट , लश्‍कर और मुरार.
दूसरा स्वरूप नया ग्वालियर है.

ग्वालियर का उल्लेख पौराणिक गाथाओं में भी मिलता है.महाराष्ट्र के सतारा जिले से आये
सिंधिया परिवार ने नवीन ग्वालियर की स्थापना की थी.यहाँ स्थित बावडियां गवाह हैं कि जल संरक्षण में
लोग यहाँ कितने गंभीर रहे थे.फजल अली के एतिहासिक ग्रंथ - 'कुलियाते ग्वालियर' कहता हैं कि
ग्वालियर राज्य की नींव ही एक बावड़ी की स्थापना के साथ हुई .

एक जमींदार सूरसेन ने एक भव्य बावड़ी का निर्माण करके ग्वालियर राज्य की स्थापना की थी , यह
ऐतिहासिक बावड़ी ''सूरजकुंड ''आज भी ग्वालियर दुर्ग में स्थित है.

‘जिब्राल्टर ऑफ इंडिया’ अर्थात ग्वालियर दुर्ग

ग्वालियर शहर के गोपगिरि/गोप पर्वत/गोपाद्रि व गोपचन्द्र गिरीन्द्र आदि नामों से प्रसिद्द गोपाचल पर्वत पर
स्थित है यह 'ग्वालियर किला 'भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण में है.

'ईंटों से बना 'भारत का सबसे पुराना किला..


पुरातत्व शोधों के अनुसार उत्तरी पंजाब में मानव सभ्यता के चिन्ह ईसा पूर्व ४०,००० सालों से दिखाई दिए हैं.७००० साल ईसा पूर्व इंसान ईंट मिट्टी के झोंपड़े बना कर रहते थे,भेड़ बकरियां पाला करते थे.इनके चिन्ह आज भी यहाँ मिलते हैं.१५ AD में यहाँ कुषाण साम्राज्य की स्थापना हुई.

पंजाब राज्य के मालवा इलाके में लखी जंगल में तीसरी सदी में राओ भाटी द्वारा 'बठिंडा शहर' स्थापित किया गया था. बाल राओ भाटी के नाम पर ही इस स्थान का नाम बठिंडा पड़ा.

यह कभी राजा जयपाल की राजधानी भी हुआ करती थी.

यहाँ की पांच झीलों के कारण इस शहर को' झीलों का शहर' भी कहते हैं.
सिखों के पांचवें तख्त दमदम साहिब यहाँ से थोड़ी दूरी पर ही है.

आमेर का किला

आमेर का किला 


भारत के प्रदेश राजस्थान की राजधानी जयपुर,जिसे भारत का पेरिस कहा जाता है.इसपर कछवाहा समुदाय के राजपूत शासकों का शासन था।

जयपुर से ११ किलोमीटर दूर ,कभी सात शताव्दियों तक ढूंडार के पुराने राज्य के कच्छवाहा शासकों की राजधानी आमेर ही थी.
यहीं है यह प्रसिद्ध  आमेर का किला.......आरंभिक ढाँचा अब थोड़ा ही बचा है।.

महल के संस्थापक -:

अब इस में भी अलग अलग मत हैं.कहते हैं आमेर 'मीणा जाति के सूसावत राजवंश'[967Ad-1037Ad].में देवी अम्बा की श्रद्धा में बनवाया गया था.

आमेर महल की नींव कांकलदेव के समय से जोड़ी गई है जबकि महल में रखे शिलालेख में इसे मानसिंह प्रथम द्वारा बनाया गया बताया है.

जो तथ्य मुझे मिले हैं उन में भी यही है कि राजा मान सिंह [प्रथम ] ने पुराने भवन 'आम्बेर''के अवशेषों पर ही इस दुर्ग का निर्माण सन् १५९२ में शुरू करवाया था.
कछवाहा वंश का शासन १२ से १८ सदी तक रहा.


कुछ ऐतिहासिक तथ्य जानिए-


जंजीरा दुर्ग ,मुरुड -महाराष्‍ट्र


जंजीरा  दुर्ग [Pic by Vikas]

 जंजीरा दुर्ग या मुरुड-जंजीरा किले के नाम से प्रसिद्ध यह किला मुरुड गाँव में हो जो की महाराष्‍ट्र राज्‍य के रायगढ़ जिले में स्थित है. अरब सागर में बना हुआ यह किला इतिहास में जंजीरा के सिद्दिकियों की राजधानी के रुप में प्रसिद्ध है.समुद्र की लहरों के थपेडों से अब तक अप्रभावित इस किले में आश्चर्जनक रूप से मीठे पानी का ताल भी है.

आज महाराणा प्रताप की जयंती पर चलिये कुम्भलगढ़

Maharana Pratap
महाराणा प्रताप (९ मई, १५४०- १९ जनवरी, १५९७) उदयपुर, मेवाड में शिशोदिया राजवंश के राजा थे.
हिंदू कलेंडर के अनुसार उनका जन्म ज्येष्ठ शुक्ल तीज सम्वत् 1597 को राजस्थान के कुम्भलगढ में महाराणा उदयसिंह एवं माता राणी जीवत कँवर के घर हुआ था.
इसी के तिथि के अनुसार हर वर्ष देश- विदेश में महाराणा का जयंती समारोह मनाया जाता है.

शहर जबलपुर का मदन महल


dhuandhaaar waterfalls

lord shiv statue
आज हम मध्यप्रदेश के एक खूबसूरत शहर और वहां की संस्कारधानी कहलाये जाने वाले शहर जबलपुर के बारे मे कुछ जानने की  कोशिश  करेंगे.

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से 330 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है प्राचीन शहर जबलपुर। इस शहर को जबालिपुरम भी कहते हैं क्योंकि इसका सम्बन्ध महर्षि जाबालि से जोड़ा जाता है।रामायण एवं महाभारत की कथाएँ इस शहर से जुड़ी हुई हैं।

थिकसे गोम्फा [लेह]

जम्मू और कश्मीर राज्य का एक जिला 'लद्धाख 'सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण स्थल है.

कासरगोड [केरल] और यहाँ का सबसे बड़ा दुर्ग

केरल राज्य जिसे ईश्वर का अपना देश भी कहा जाता है.इस हरे भरे राज्य के बारे में विस्तार से हम आप को अपनी पुरानी पोस्ट में बता चुके हैं पिछले ही पोस्ट में हमने कोच्ची के बारे में भी जाना.
आज चलते हैं इस राज्य के कासरगोड जिले में जो केरल के उत्तर में स्थित है अरब सागर के तट को छूता हुआ बेहद रमणीक स्थल है.

'हज़ारद्वारी महल' मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल



'मुर्शिदाबाद 'पश्चिम बंगाल का एक ऐसा शहर है जिसने ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटक स्थलों के लिए पूरे विश्व में पहचान बनाई है.
 'हज़ारद्वारी महल'  कोलकाता से 219 किलोमीटर की दूरी पर बना मुर्शिदाबाद का प्रमुख पर्यटक स्थल है.
Hazarduari_Palace_History_Murshidabad
भागीरथी नदी के किनारे बने इस तीन मज़िले भवन में ,११४ कमरे और ९०० वास्तविक दरवाज़े हैं और बाकि आभासी[हूबहू दिखते मगर पत्थर के बने हैं ] .इसलिए इसे १००० द्वारी कहा जाता है.प्रसिद्ध वास्‍तुकार मैकलिओड डंकन द्वारा ग्रीक (डोरिक) शैली का अनुसरण करते हुए मीर जाफर के उत्तराधिकारी नवाब नाज़िम हुमायूँ जहाँ (1829-1837 ई.) के शासन काल में इसका निर्माण हुआ.यह लगभग 41 एकड़ में फैला हुआ एक खूबसूरत महल है.नवाब यहाँ अपना दरबार लगाते थे.और अंग्रेजों के शासन काल में यहाँ प्रशासकीय कार्य किये जाते थे.यह महल कभी भी आवास के लिए नहीं इस्तमाल किया गया.

रानी लक्ष्मी बाई और झाँसी का किला

jhansi_ki_rani_laxmi_bai_2
१९ नवंबर १८३५ को वाराणसी जिले के भदैनी मुहल्ले में मोरोपंत तांबे, भागीरथीबाई के घर एक पुत्री जन्मी, जिसका नाम रखा गया मणिकर्णिका[मनु]। बचपन से ही उसने पढ़ाई व खेल कूद में विलक्षण प्रतिभा दिखायी. सात साल की उम्र में ही वह घुड़सवारी और तलवार चलाने में, धनुर्विद्या में निपुण हुई.बचपन में उसने पिता से कुछ पौराणिक वीरगाथाएँ सुनीं थीं और वीरों के लक्षणों व उदात्त गुणों को उसने अपने हृदय में संजोया हुआ था. उस असाधारण कन्या को देखकर मुग्ध झाँसी के कुछ वंश रक्षक पुरोहितों ने उसका विवाह राजा गंगाधरराव से कराया.

नंदी हिल्स [कर्णाटक]

karnataka-new

नंदी हिल्स [कर्णाटक]

चलते हैं एक ठंडे पहाडी स्थान पर,जिसे नंदी हिल्स के नाम से ख्याति प्राप्त है.
यह स्थान कर्नाटक राज्य में है और यह कर्णाटक राज्य भारत के दक्षिण राज्यों में से एक है .

इस राज्य की स्थापना १९५६ में हुई थी,इस का नाम मैसूर स्टेट था जिसे बदल कर १९७३ में कर्णाटक कर दिया गया.
karnataka-road-mapइस के पश्चिम तट को अरब सागर छूता है .गोवा,तमिलनाडु,केरला,आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र इस के पडोसी राज्य हैं.क्षेत्रफल के हिसाब से यह भारत का ८ वां बड़ा राज्य है.कन्नड़ यहाँ की मुख्य भाषा है.इस राज्य में 27 जिले हैं और यहाँ के कर्णाटक संगीत के बारे में कौन नहीं जानता?

कर्नाटक को अगरबत्ती, सुपारी, रेशम, कॉफी और चंदन की लकडी की राजधानी भी कहा जाता है.इसके अलावा यहां पर शिक्षित और प्रशिक्षित तकनीकी जनशाक्ति विशेष रूप से इंजीनियरिंग, प्रबंधन और आधारभूत विज्ञान के क्षेत्रों में, प्रचुर संख्‍या में उपलब्‍ध हैं.कुल जनसंख्‍या में से 60 प्रतिशत लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते है और उनका मुख्‍य व्‍यवसाय कृषि है..

कर्नाटक में पर्यटन आकर्षण के कुछ ख़ास स्थान इस प्रकार हैं-:

पूर्व की महाराजाओं की राजधानी मैसूर, वृन्‍दावन गार्डन और नजदीक स्थित श्री रंगापट्टनम श्रावण बेलगोला स्थित गोमातेश्‍वर की प्रसिद्ध एकाश्‍म मूर्ति (59 फीट ऊँची), बेलूर, हेलबिड, और सोमनाथपुर जहाँ प्रसिद्ध होयसाला इमारतें हैं, बादामी, एहोल और पट्टकल जहाँ 1300 वर्ष पुराने चट्टानों से बनाए गए पुराने ढाँचागत मंदिर है, हम्‍पी, प्रसिद्ध ओपन एयर मयूजियम (प्राचीन विजयनगर),
गुलबर्ग बदिर और बीजापुर जो इण्‍डो-सारासेनिक इमारतों के लिए प्रसिद्ध है , दक्षिण कन्‍नड, उडूपी और उत्तरी कन्‍नड जिला [जहां खूबसूरत तट है.]--पत्तनों के लिए मंगलौर और कारवार, आकर्षक किलों के लिए चित्रदुर्ग, बीयर, बासाव कल्‍याण और गुलबर्ग; बांदीपुर राष्‍ट्रीय उद्यान, बानघटा नेशनल पार्क; रंगनथितु; कोक्‍करे बेलूर; मंडागडे, गुदावी, अट्टीवेरी (प्रसिद्ध पक्षी अभ्‍यारण्‍य); जोग, सथोडी, शिवनासमुद्र, मोगोड, गोकक, अब्‍बे, उन्‍चाली, इरूपु, हेब्‍बे, कलहटी (खूबसूरत झरने); मादीकेरी, केम्‍मानुगुन्‍डी, बी.आर.हिल्‍स, नंदी हिल्‍स, कुदरेमुख, कोदाचदरी [गर्मियों में ठंडे और मनोरम पहाडी स्‍थान हैं.]

इसके अतिरिक्‍त, दशहरा, हम्‍पी, चालुक्‍य, कदम्‍ब, होयसाला, कोदागु और करागा त्‍यौहार कर्नाटक की कला और संस्‍कृति से परिचय कराते हैं.

बंगलोर या कहिये बंगलुरु यहाँ की राजधानी है.कर्णाटक के बारे में लिखने को बहुत कुछ है ,और देखने को भी बहुत ही
सुन्दर और मनोरम स्थल हैं मगर फिर कभी इस के समृद्ध इतिहास और संस्कृति के बारे में जानेंगे .

आज हम आप को बताएँगे नंदी हिल्स या नंदी पर्वतमाला के बारे में-

bangalore_road1Nandi Hills

बंगलुरु से ६० किलोमीटर की दूरी पर और समुद्र से १४७८ मीटर की ऊँचाई पर ,चिक्बालापुर जिले में स्थित इस स्थान को बहुत कम लोग जानते हैं.इस लिए यहाँ पर्यटकों की भीड़ भी बहुत कम होती है.यह एक पिकनिक स्पॉट के रूप में ज्यादा जाना जाता है.

roadside art

यहाँ पर्यटकों के लिए सुन्दर पार्क हैं.यहाँ हरियाली तो है ही ,बहुत ही सुन्दर पक्षी भी यहाँ देखने को मिल जायेंगे.गर्मियों में ठंडी हवाओं का आनंद लेते हुए,फुर्सत से सुबह से शाम तक का समय प्रकृति की गोद में भीड़ भाड़ से दूर गुजारने के लिए यह बेहद रोचक स्थान है .यूँ तो सरकारी रेस्तरां -'मोर्या' है मगर आप अपने साथ खाने पीने का सामान भी ले जा सकते हैं..
और हाँ, बंदरों से अपना सामान बचा कर रखीये.आप के हाथ से सामान छीन कर ले जा सकते हैं.

जानते हैं यहाँ के इतिहास के बारे में-
चोला राजाओं के शासन के समय इस पर्वत को आनंद गिरी कहा जाता था.नंदी पर्वतमाला को पहले नंदी दुर्ग के नाम से भी पुकारते थे.नंदी पर्वतमाला का नाम यहाँ स्थित प्राचीन नंदी मंदिर से पड़ा है.

NandiHills-by Whac hydbd wrong step and..

Entrance to the fort टीपू सुलतान के गर्मियों के आवास स्थान का प्रवेश द्वार .

हैदर अली[टीपू सुलतान के पिताजी ]और टीपू सुलतान ने पहले से बने किले को विस्तार दिया ,उनके पश्चात् ब्रिटिश सरकार ने यहाँ के ठंडे मौसम के कारण यहाँ पर सरकारी बंगले और बागीचे बनवा दिए और इस जगह को एक हिल स्टेशन के रूप में विकसित किया.जनरल कब्बन के निवास स्थान को अब होटल की तरह इस्तमाल किया जाता है.

नंदी हिल्स में देखने की प्रमुख जगहें-:
Temple on top of Nandi Hills nandi statue

1-यहीं पुराना मंदिर जिसमें नंदी बैल की हज़ार साल पुरानी मूर्ति है,और शिवजी -पार्वती के प्राचीन मंदिर भी हैं.
150px-Nandi_at_Nandi_Hills नंदी की प्राचीन मूर्ति की तस्वीर
2-किला-
Tipu's Summer Residence by gourabगंगा काल में यह किला चिक्काबल्लापुर के मुखिया ने बनवाया था ,जिसका हैदर अली और टीपू सुलतान ने मरम्मत और विस्तार किया. यह किला टीपू सुलतान की गर्मियों में रहने की जगह थी जिसे वह तश्क -ऐ -जन्नत कहते थे. इस किले में ऐसी व्यवस्था थी की एक सैनिक छुप कर एक समय पर चार दिशाओं में शूट कर सकता था.दिवार और
छत पर बनी पेंटिंग बुरी हालत में हैं.यह महल आम जनता के देखने के लिए बंद है.

friend in fort kund at fort

from topexit fort

3-यहाँ पश्चिम में एक गुप्त सुरंग भी है.

4-किले के उत्तर पूर्व में टिप्पू के सैनिकों के घोडों की चढाई के लिए एक मार्ग है.

5-टिप्पू ड्राप-

tippu drop
[चित्र देखीये ]
यह एक ऐसी जगह जहाँ से टीपू सुलतान के आदेश पर उनके दुश्मनों को गिराया जाता था. यहाँ से गिर कर मौत निश्चित है.क्योंकि यह एक सपाट चट्टान है और कहीं भी कोई पेड़ पौधा नहीं है. इस जगह से कई लोगों ने आत्महत्या की हैं.ऐसा वहां के स्थानीय लोगों का कहना है. एक बार कर्णाटक के शिवमोगा जिले के एक प्रेमी जोड़े रावी और वेद ने यहाँ से कूद कर अपनी जान दे दी थी ,उस घटना के बाद सरकार ने इस जगह की फेंसिंग करवा दी.
6-अमूर्त सरोवर-
पहाडियों से गिरता पानी यह सरोवर बनाता है यह सरोवर कभी सूखता नहीं है.

7-फ़ुट हिल्स में पुरातत्व महत्व के भगवान् नरसिंह के मंदिर भी हैं.
8- Nehru Nilaya,गाँधी निलय,और नेहरु हाउस संग्रहालय और सरकारी गेस्ट हाउस हैं.
9-नंदी हिल्स में ब्रह्मश्रम नामक एक गुफा है जिसे संत रामकृष्ण परमहंस का साधना स्थल बताया जाताहै.
10-श्री एम् .विस्वेस्वराया जिन्हें आधुनिक कर्नाटका का निर्माता कहा जाता है ,उनका घर जिसे अब म्यूज़ियम बना दिया गया
है,नंदी हिल्स से कुछ दूरी पर स्थित मुद्देनाहाली में है.
** **ज्ञात हो ,पेन्नर,अरकावती ,पलार,पोनियार -नंदी हिल्स से निकलने वाली नदियाँ हैं.

कैसे जाएँ-
-नंदि दुर्ग तक जाने के लिए-

volva bus by BMTC AC Bus with Lady ticket collector
KSRTC [कर्णाटक पर्यटन विभाग ]की हर रोज़ बस सेवाएं उपलब्ध हैं.
-कार /जीप किराए पर या ड्राईवर के साथ ले सकते हैं.
-अपनी बाईक पर लम्बी राईड पर जाना हो तो यह रास्ता बहुत ही अच्छा है.

कब जाएँ-
वर्ष पर्यंत

-खबरों में-
[इंडो-एशियन न्यूज सर्विस-अप्रिल२००९] दुनिया की जानीमानी कंपनी मैरियट इंटरनेशनल ने ने बंगलौर के प्रमुख भवन निर्माता प्रेस्टीज समूह के साथ मिलकर नंदी हिल्स के पास 275 एकड़ भूमि पर 300 कमरों का ,18 होल वाले गोल्फ कोर्स से युक्त एक पांच सितारा रिसोर्ट होटल बनाने का फैसला किया है.प्रेस्टीज समूह के मुखिया इरफान रजक के अनुसार यह होटल 2010 तक चालू हो जाएगा।

References-

Official site of Karnataka.

Wikipedia.

Map of india.com

Please note--Except Nandi old statue picture All other pictures of nandi hills [posted here] are taken by GAURAB,My sincere thanks to him.

[Pictures-You can view them bigger by clicking on them.]

-Alpana