ये हैं उन पहले ११ ज्योतिर्लिंगों के लिंक सहित नाम --:
(1) सोमनाथ, (2) मल्लिकार्जुन, (3) महाकालेश्वर, (4) ओंकारेश्वर (5) वैद्यनाथ, (6) भीमशंकर, (7) रामेश्वर,
(8) नागेश्वर, (9) विश्वनाथजी, (10) त्र्यम्बकेश्वर, (11) केदारनाथ, (12) घृष्णेश्वर [घुश्मेश्वर].
अब हम अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचे हैं जो भारत के दक्षिण में स्थित है .दक्षिण का बनारस इस स्थान को इसलिए कहा जाता है क्योंकि उत्तर मे जो मान्यता बनारस की है, वही रामेश्वरम् की दक्षिण में है.
हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी से चारों ओर से घिरा हुआ यह सुंदर द्वीप चेन्नई से लगभग सवा चार सौ मील दूर रामनाथपुरम जिले में है .
