Featured Post

आज महाराणा प्रताप की जयंती पर चलिये कुम्भलगढ़

महाराणा प्रताप (९ मई, १५४०- १९ जनवरी, १५९७) उदयपुर, मेवाड में शिशोदिया राजवंश के राजा थे. हिंदू कलेंडर के अनुसार उनका जन्म ज्येष्ठ शुक...

Showing posts with label Shiekh Chilli tomb. Show all posts
Showing posts with label Shiekh Chilli tomb. Show all posts

शेख चिल्ली का मक़बरा

पिछली पोस्ट में मैं ने आप को हरयाणा राज्य के बारे में जानकारी दी थी.आज आप को उसी राज्य के एक पर्यटक स्थल के बारे में बताती हूँ.अंतरजाल पर इस स्थान के बारे मेी बहुत ही कम जानकारी उपलब्ध है.आईए देखते हैं कुछ चित्र और जानते है कुछ बातें इस स्थल के बारे में-:
शेख चिल्ली का मक़बरा-
-------------------------
शेख चिल्ली का नाम सुनते ही शेखी बघारने वाले किसी व्यक्ति का ध्यान आ जाता है.क्योंकि अक्सर किसी गप्पेबज़ ,और झूटी शेखी बघारने वाले को शेख चिल्ली कह दिया जाता है..मगर हाँ यहाँ किसी ऐसे शेख चिल्ली की बात नहीं कर रहे.
यह शेख चिल्ली तो तो एक बड़े सूफी संत थे.
यह मकबरा हरयाणा के थानेसर जिले में है और भारतीय पुरातत्व विभाग के संरक्षण में है.
schilli2मुख्य द्वार पर लगे सरकारी पटल के अनुसार शेख चिल्ली का नाम अब्दुर रहीम उर्फ़ अब्दुल करीम उर्फ़ अब्दुर रजाक बताया जाता है.मुग़ल राजकुमार दारा शिकोह [१६५०] द्वारा यह इमारत बनवाई गयी थी.[इस इमारत को किस ने बनवाया था इस में बहुत से इतिहासकारों में मतभेद हैं]